रुडकी, अक्टूबर 3 -- रुड़की, संवाददाता । कोतवाली गंगनहर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी और नाबालिग की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सीडीआर और लोकेशन के आधार पर ग्राम बीजोपुरा थाना देहात जिला सहारनपुर में दबिश देकर नाबालिग को बरामद करने के साथ बीस वर्षीय आरोपी शाहरूख निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर भगवानपुर को गिरफ्तार किया। गंगनहर इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में पोक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मन...