बदायूं, मार्च 16 -- क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च की रात करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को अपने झांसे में लेकर घर से भगा ले गया। गांव के ही कुछ अन्य लोगों ने भी किशोरी के भगाने मे आरोपी की मदद की। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। लोकलाज के कारण परिजन पहले थाने नहीं आये।लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी बेटी का पता न चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।इस संबंध मे थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के...