फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- संकिसा। एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी को एक क्षेत्र का रहने वाला रवि बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसको लेकर मेरापुर थाना पुलिस को जानकारी दी गयी। इसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा एक दूसरे गांव से एक नाबालिग पुत्री को भगा ले जाया गया। इस मामले में एक क्षेत्र के रहने वाले विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। एक अन्य ग्रामीण की बेटी को भगाने के मामले में एटा जिले के एक गांव के रहने वाले सिपाहीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। मेरापुर पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। इसके अलावा कादरीगेट थाने में एक महिला ने नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...