मथुरा, अगस्त 5 -- थाना छाता के अंतर्गत एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग गायब हो गयी। पीड़ित ने जानकारी होने पर नामजद रिश्तेदार युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नाबालिग घर से करीब 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी ले गयी। छाता क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को दिये शिकायती पत्र में कहा कि उन्होंने अपने बेटे की देखभाल के लिये 15 वर्षीय साली को घर पर रख लिया था। वह करीब छह-सात साल से रह रही थी। आरोप है कि 24 जुलाई को उसकी साली गायब हो गयी। इसकी जानकारी होने पर चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की गयी। कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पता चला कि उसे रिश्तेदार युवक बहला फुसलाकर ले गया है। इस दौरान नाबालिग साली घर से करीब 20 हजार रुपये की नकदी के अलावा एक तोले सोना और करी...