रांची, अप्रैल 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हिनू इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी दुकानदार पर नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर और धमकाकर घर से लाखों रुपये के जेवरात मंगवाने का आरोप लगा है। इस मामले में हिनू किलबर्न कॉलोनी निवासी कमलेश प्रधान ने वर्मा ज्वेलर्स के संचालक और पप्पू के खिलाफ डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कमलेश ने आवेदन में कहा कि उनके 13 वर्षीय पुत्र को वर्मा ज्वेलर्स के संचालक एवं उसके सहयोगी पप्पू द्वारा झांसे में लिया गया। आरोप है कि दोनों ने बच्चे को चोरी करने के लिए उकसाया और धमकी देकर घर के जेवर लाने के लिए मजबूर किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने बच्चे को पहले पैसे का लालच दिया और बाद में डर का माहौल बनाकर लगातार जेवर मंगवाते रहे। इस दौरान करीब 10 से अधिक बार में सो...