नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
गोरखपुर, जून 28 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके परिजनों के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गोला पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 26 जून की शाम करीब चार बजे घर से निकली थी। आरोप है कि गोला थाना क्षेत्र का एक गैर बिरादरी का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बेटी की तलाश में जब वह अपने पति और ननद के साथ आरोपी के घर पहुंचीं तो वहां मौजूद आरोपी, उसके भाई, माता-पिता और अन्य लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। विरोध करने पर सभी ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.