सोनभद्र, मार्च 11 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है, हालांकि परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना चार फरवरी की रात की बताई जा रही है। बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 10 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसमें एक पड़ोसी के सहयोग की भी बात सामने आई थी। लड़की के पिता की तहरीर पर आठ फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित पिता ने 16 फरवरी को पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर बेटी की बरामदगी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को बरामद कर लिया। लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बरामद बेटी से मिलने नहीं...