शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पक्ष ने बताया कि 3 मार्च की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर से बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी मिली कि ग्राम राजेरायपुर निवासी विपिन कुमार व सतीश उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.