देवरिया, मई 25 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह पुणे में नौकरी करते हैं, जबकि गांव स्थित घर पर उनके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं।आरोप है कि मीरगंज निवासी विजय साहनी पुत्र काशी साहनी का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है तथा नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...