रुडकी, मई 27 -- ​मंगलौर। एक ग्रामीण ने एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी को भगाने और घर में रखे हजारों रुपये और सोने के जेवर भी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। परिजनों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। ​पीड़ित के मुताबिक, बीते दिन जब परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे, तभी मौका पाकर गांव का ही आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। यह भी पढ़ें- जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई किशोरी यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण में कार्रव...