सुल्तानपुर, अप्रैल 18 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र से एक नाबालिग के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसके रिश्तेदार पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री 12 अप्रैल की शाम पड़ोसी रंजीत के घर गई थी। उसी दौरान रंजीत का रिश्तेदार सोनू पुत्र नरायन, निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी भी वहां आया हुआ था। आरोप है कि रंजीत के सहयोग से सोनू ने किशोरी को बहला-फुसलाकर करीब शाम छह बजे भगा ले गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज परिजनों के मुताबिक, जब वह घर नहीं लौटी तो काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.