नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बलरामपुर, जुलाई 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को एक युवक दिलीप पुत्र रमेश शादी की नीयत से उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुंबई (पुणे) ले जा रहा था। इसी दौरान गोंडा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने किशोरी को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।जीआरपी ने बरामद किशोरी को बाल कल्याण समिति, गोंडा के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी होने पर बाल कल्याण समिति ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.