औरैया, अप्रैल 23 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 17 अप्रैल को दिन में करीब 1 बजे उसकी 16 वर्ष 9 माह की पुत्री को आदित्य पुत्र धर्मवावू जोशी निवासी ग्राम टकपुरा, मौजा जैनपुर नागर थाना जसवंतनगर जनपद इटावा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बहला-फुसलाकर घर से ले गया। घटना के बाद से किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाप्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.