पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया गया है। इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन के अनुसार नाबालिग दूसरे थाना क्षेत्र की रहने वाली है चैनपुर के एक गांव में रेंट पर अपने परिजनों के साथ रहा करती थी।16 मार्च को घर से निकली पर वह वापस नहीं आई आशंका है कि आज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया होगा। उसे खोजने का हर संभव प्रयास किया गया पर अब तक पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...