औरंगाबाद, मार्च 18 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक शमशेर नगर निवासी रोहित कुमार है, जो पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। किशोरी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर अपने संपर्क में रखे हुए था। इस दौरान उसने उसके साथ गलत संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पहले भी मंदिर में विवाह का नाटक किया और बाद में उसे अपने साथ रखने का भरोसा देता रहा। आरोप है कि हाल के दिनों में युवक का व्यवहार बदल गया और उसने मारपीट कर किशोरी को छोड़ दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.