सहारनपुर, फरवरी 6 -- नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए बहलाफुसला कर भगा ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 29 जनवरी को गांव सूभरी निवासी एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके सम्बंध में पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक श्रीओम निवासी गांव सूभरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.