रामपुर, मार्च 25 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी संजय उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता का आरोप है कि इस मामले में प्रधान के पति मुकेश सैनी का भी हाथ है। ग्रामीण के अनुसार वह आरोपी के घर भी गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर संजय और मुकेश सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...