किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज। संवाददाता पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र की नाबालिग को बंधक बना कर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर 25 अप्रैल को पहाड़कट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 21 अप्रैल को दो युवकों द्वारा नाबालिग का अपहरण घर के नजदीक से ही कर लिया गया था ,उसके बाद उसे जबरन बंगाल के एक स्थान में ले जाया गया। वहां बेचने का प्रयास किया गया लेकिन बेचने में असफल होने के बाद नाबालिग लड़की को एक घर में बंद कर रखा गया था जहां नाबालिग युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर पहाड़कट्टा थाना पहुंचे। मामले को लेकर पहाड़कट्टा थाना में आवेदन देकर परिजनों के द्वारा न्याय की गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.