गाजियाबाद, सितम्बर 10 -- गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक ने शादी न होने पर रिश्तेदार किशोरी को अपने भाई के साथ मिलकर अगवा कर लिया। आरोपी किशोरी को ट्रेन से बिहार में गया के पास एक गांव में ले गए, जहां उसे पांच दिनों तक अंधेरे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। केस दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी किशोरी को खोड़ा पुस्ता पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। खोड़ा की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति की 14 साल की बड़ी बेटी 29 अगस्त की सुबह लगभग दस बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं आई। वह तीन दिनों तक बेटी की तलाश करते रहे। बेटी की तलाश में दिल्ली, नोएडा, फर्रुखाबाद और एटा में रिश्तेदारों के यहां भी गए, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। एक सितंबर को उन्होंने थाने में बेटी के लापता ...