नोएडा, मार्च 18 -- रबूपुरा। कस्बा निवासी व्यक्ति ने मोहल्ले में रहने वाले युवक और उसके माता-पिता पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने शिकायत दी कि घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। आरोपी 13 मार्च को परिवार के सभी सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी बेटी को ले गया। वह घर में रखे सोने के गहने और 10 लाख रुपये भी ले गया। पीड़ित ने आरोपी जुनैद उर्फ जुन्नू, उसके पिता रशीद टेलर और मां मुकीमा के भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...