हजारीबाग, मार्च 17 -- चलकुशा प्रतिनिधिचलकुशा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान चलकुशा थाना क्षेत्र के ग्राम कटघरा पंचायत सुदन निवासी केन्हुर मल्हार पिता- राजू मल्हार के रूप में हुई । चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि नाबालिग के माता ने थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। माता के आवेदन पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे रांची से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दिनांक सोलह मार्च को चलकुशा थाना कांड संख्या 13 /26 दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया । साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच के...