कानपुर, अप्रैल 12 -- घाटमपुर, संवाददाता। इंस्टाग्राम पर नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर पश्चिम बंगाल ले जाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने के साथ ही नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। महिला के मोबाइल से कुछ ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें देखने के बाद पुलिस ने दावा किया है कि दोनों में समलैंगिक संबंध थे।सात अप्रैल को एक गांव निवासी युवती ने साढ़ थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन पांच अप्रैल से लापता है। वह साढ़ में किसी दोस्त के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। यह भी बताया था कि वह नव्या नाम की एक महिला से बात करती थी। कई बार मना करने पर भी नहीं मानी। समझाने पर वह भड़क जाती थी और विवाद करने लगती थी। नव्या पर ही नाबालिग को साथ ले जाने का आरोप लगाया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.