मुरादाबाद, मई 10 -- नाबालिग किशोरी को गांव के ही एक युवक ने प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पिता की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिलारी के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया,कि गांव का ही रवि शंकर पुत्र रामबाबू उसकी बेटी का गलत निगाह रखता था। 5 मई की दोपहर 12 बजे वह नल पर पानी भरने गई थी। इसी बीच युवक ने उसकी बेटी को प्रसाद में नशीला पदार्थ दे दिया। युवती घर आ गई और प्रसाद खा लिया। नशा होने पर किशोरी के पीछे-पीछे घर पहुंचे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह खेत से घर पहुंचे तो उनकी बेटी बेहोशी तथा नग्न अवस्था में थी। इस मामले में ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.