रुडकी, जनवरी 23 -- पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए एक युवक के गिरफ्तार किया है। एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसको काफी तलाश किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आमिर निवासी बुडिया वार्ड नंबर 3 निकट पानी की टंकी थाना बुडिया जनपद यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...