देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई पटेलनगर पीके शाह ने बताया कि बुधवार को पीड़िता की मां ने कोतवाली पटेलनगर में केस दर्ज कराया। बताया था कि शोएब नामक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां कुछ लोगों की नजर पड़ गई। जिन्हें देखकर आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार को आरोपी शोएब (18) पुत्र आलिम निवासी पठानपुरा थाना बेहट, जिला सहारनपुर, यूपी हाल पता भुड्डी, नयागांव को पुलिस ने पटेलनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी से पुल...