संभल, मार्च 20 -- नखासा थाना क्षेत्र में नाबालिग व उसके दो दोस्तों ने किशोरी को घर में अकेला पाकर उसे खाने की वस्तु में नशीला पदार्थ खिला दिया। तीनों ने किशोरी को कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता ने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी। बुधवार को आरोपी युवक ने पीड़िता को गर्भ निरोधक दवा खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, तब पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी डेढ़ महीने पहले घर पर अकेली थी। उसका पिता शादी में शामिल होने गया था जबकि मां संगीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.