संवाददाता, अप्रैल 30 -- यूपी के अलीगढ़ में विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को एक आरोपी दो साल से तंग कर रहा था। रास्ते में आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इस घटना से एक तरफ छात्रा मानसिक रूप से परेशान है तो उसके माता-पिता ने पढ़ाई बंद कराने की बात कही है। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विजयगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी क्षेत्र के इंटर कालेज की छात्रा है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पिछले दो साल से गांव नगलावनी निवासी सचिन उसे परेशान कर रहा है। कभी कालेज आते-जाते, कभी डेयरी में दूध देने के दौरान व कभी रात में घर के आसपास आकर छेड़छाड़ का प्रयास करता है। सितंबर 2024 में किशोरी अपने भाई के साथ गांव में कुत्ता घुमा रही थी, तभी आरोपी आया और किशोरी के चारों तरफ बाइक घुमाने ...