नाबालिग को ट्यूबवेल कुंड में डुबोकर मारने का प्रयास
अलीगढ़, जून 6 -- अकराबाद,संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जा चांदपुर में एक नाबालिग बालक को ट्यूबवेल के कुंड में डुबोकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने एसएसपी अलीगढ़ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं थाना पुलिस ने डुबोकर हत्या के प्रयास के आरोप को निराधार बताया है। गांव निवासी आस मोहम्मद उर्फ टुंडा पुत्र बाबू खां ने शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री से जुड़े एक मामले में पूर्व में गांव के ही एक युवक के खिलाफ अकराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनका आरोप है कि उसी मुकदमे में समझौता करने और शिकायत वापस लेने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। समझौता न करने पर परिवार को धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित के अनुसार बीते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनका 11 वर्षीय पुत्र बिलाल खेत पर गया था। आरोप है कि वहां कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.