कानपुर, मार्च 26 -- सरसौल। महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार की रात को गांव का एक युवक घर में सो रही 17 वर्षीय किशोरी को अपने घर उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। महाराजपुर के एक गांव निवासी पीड़ित के अनुसार उनकी 17 वर्षीय किशोरी बीते मंगलवार की घर पर सो रही थी। तभी गांव का एक युवक बब्लू उनके घर पर कूदकर आया और किशोरी का मुंह दबाकर जबरन अपने भाई के मकान में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर किशोरी के परिजन भी आरोपित के घर पर पहुंच गये और बाहर से ताला लगाकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...