नाबालिग को गर्भवती करने वाला आरोपी बालक निरुद्ध
सिमडेगा, सितम्बर 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग को गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार दो सितंबर को नाबालिग पीड़िता ने फर्दबयान दर्ज कराया था। इसमें थाना क्षेत्र के ही एक नाबालिग बालक पर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पाकरटांड़ थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। साथ ही आरोपी बताए जा रहे विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.