नाबालिग को गन्ने के खेत में खींचने के दोषी को चार साल की सजा
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- शाहजहांपुर। अपर जिला जज कृष्ण लीला यादव, पॉक्सो कोर्ट संख्या 43 ने 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में अभियुक्त राजकुमार को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। फैसला शासकीय अधिवक्ता दीप गुप्ता की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और प्रभावी पैरवी के आधार पर सुनाया गया। अभियोजन के अनुसार मामला थाना तिलहर क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने दो जनवरी 2018 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक जनवरी को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जानवर बांधने की जगह से गोबर उठाने गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में राजकुमार ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया और जबरन गन्ने के खेत की ओर खींचने लगा। किशोरी ने विरोध करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.