पिथौरागढ़, अप्रैल 24 -- संतोष, पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस ने नाबालिग को कार देने पर अभिभावक का हजारों रुपये का चालान काटा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीते रोज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान कार चालक नाबालिग निकला। बाद में पुलिस नाबलिग को थाने ले आई। उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। नाबालिग के अभिभावकों का 27500 का चालान काटा। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजन की काउंसलिंग भी की। यह भी पढ़ें- नाबालिक को वाहन देने पर 27500 का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...