कौशाम्बी, मार्च 27 -- कोखराज थानाक्षेत्र में एक नाबालिक को अश्लील पिक्चर दिखाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस न्यायालय लेकर पहुंची जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाक्षेत्र के बड़ीबाग मझियांवा निवासी केशनंदन उर्फ कृष्णनंदन पुत्र रामचंद्र के विरुद्ध 23 मार्च को शिकायत हुई थी। आरोप था कि उसके द्वारा पीड़ित की आठ वर्षीय बहन को घर के अंदर ले जाकर मोबाइल पर अश्लील पिक्चर दिखाई जा रही थी। इतना ही नहीं इस दौरान उसके साथ गलत कार्य करने की कोशिश करते हुए धमकी दी गई कि किसी को बताया तो मारेगा। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को शुक्रवार को धर दबोचा। लिखापढ़ी कर उसे न्यायालय ले जाया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.