संभल, मार्च 13 -- बनियाठेर थाना पुलिस ने नाबालिग को अगवाकर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बुधवार रात घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी किशोरी का मुंह दबाकर उसे बाइक पर बैठाकर दूर जंगल में ले गए। वहां एक खेत में दरिंदों ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। हैवानियत करने के बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पीड़िता के चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में अपर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.