नाबालिग के साथ मंदिर में लिए फेरे, वीडियो कॉल कर परिवार को दिखाई शादी
मेरठ, जून 26 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर नई बस्ती से लापता हुई एक नाबालिग किशोरी को भगाकर मंदिर में शादी रचाने का मामला सामने आया है। अपहरण के मुकदमे में वांछित युवक ने पुलिस से बचते हुए किशोरी के परिजनों को वीडियो कॉल कर कथित शादी की तस्वीरें और वीडियो भेज दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हर बार हाथ नहीं आया। करीब 11 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने किशोरी को भागीरथी एन्क्लेव क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी अभी भी फरार है। जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर नई बस्ती निवासी नाबालिग किशोरी 14 जून को घर से लापता हो गई थी। परिजन मेडिकल थाने पहुंचे और एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.