नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
दुमका, जून 30 -- दुमका। टोंगरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ पश्चिम बंगाल के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना सोमवार शाम की है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के राजनगर थाना अंतर्गत कुड़लमटिया गांव के दोनों युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाबालिक की मां का कहना है कि उनकी बेटी सखुआ पत्ते के दोने को बेचने पश्चिम बंगाल के राजनगर थाना अंतर्गत एक गांव गई थी। वह दोना बेचकर शाम में वापस लौट रही थी कि बॉर्डर के पास दोनों युवकों ने उनकी नाबालिक बेटी को घेर लिया और उसे सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर के बाद जब बेटी घर आई तो रोते हुए अपने साथ घटित घटना की आपबीती बताई। मां तुरंत अपनी बेटी को लेकर थाना पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.