नाबालिग के साथ दुष्कर्म
समस्तीपुर, जून 29 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां के आवेदन पर रोसड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 26 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे नाबालिग गांव के समीप स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान मब्बी निवासी रामाकांत महतो के पुत्र छोटू कुमार ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। यह भी पढ़ें- नाबालिग के साथ दुष्कर्म आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया है कि घटना के बाद उनकी पुत्री काफी डरी-सहमी और मानसिक रूप से आहत हो गई। बाद में पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.