चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा, संवाददाता। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जगन्नाथपुर के कंसलापोस रूगुडसाइ गांव निवासी सुरेश सिंकू को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसके खिलाफ 8 सितंबर 2023 को जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले में बताया गया था कि नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर दुष्कर्म के बाद किसी से बताने पर जान मारने का धमकी दी गई थी। पीड़िता रोते हुए घर आयी और परिजनों को आप-बीती सुना दी। इसके बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...