नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, मार्च 20 -- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया गया। वहीं, मेडिकल में पुष्टि के बाद आरोपी पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई। एसओ नितेश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि 15 मार्च को एक व्यक्ति ने सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। उनका आरोप था कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिडकुल थानाध्यक्ष ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अनिल पुत्र सोनू निवासी नूरपुर बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को भी मौके से छुड़ाया। हरिद्वार में मेडिकल कराने पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल जयकृत सिंह और महिला कांस्टेबल शांता शामिल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.