फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। 16 वर्षीय नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोनिस खान उर्फ मनीष को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से उसे फोन करता था और उसे अपने पास बुलाता था। आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता था। पीड़िता की मां का आरोप था कि करीब छह माह पहले उन्हें आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी...