रुडकी, जून 16 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर एक युवती सहित तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी कि 15 जून को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे और उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव की ही एक युवती उनके घर पहुंची और नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के ही एक अन्य युवक के घर ले गई। यह भी पढ़ें- नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस आरोपी युवक ने अपने घर पर पहले से ही अपने एक दोस्त को बुला रखा था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी के अज्ञात दोस्त ने नाब...