मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- मोतीपुर थाना क्षेत्र की एक पंचायत के मुहल्ले में 11 नवंबर की शाम किशोर ने पांचवीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने 13 नवंबर को गांव के ही एक किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्री खेत से बकरे को लाने गई थी, जहां पहले से घात लगाए आरोपित ने पकड़कर दुष्कर्म किया। पुत्री के घर आने में देरी होने पर खेत गई तो वह बेहोश पड़ी हुई थी। लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.