दुमका, जुलाई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि।नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शिकारीपाड़ा के एक मुस्लिम युवक गुलाम अंसारी के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पीड़िता के पिता के बयान पर पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अंतर्जातीय युवक गुलाम अंसारी ने उसे बाइक में जबरन बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने के बाद नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मुफस्सिल थाना पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी युवक के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...