दुमका, मार्च 8 -- दुमका। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मुफस्सिल थाना में एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुष्कर्म की यह घटना दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत एक गांव में हुई। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के निवासी है। आरोपी युवक मनोज किस्कू ने गांव की ही नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी युवक गांव से फरार हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.