कटिहार, अप्रैल 5 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता के माता-पिता शुक्रवार को इलाज के लिए अस्पताल गए हुए थे। इसी दौरान समीप के ही गैराज में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मक्का खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया। मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.