नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर, अगस्त 2 -- मिलक। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और रास्ते में रोक कर अभद्रता और आरोपियों की हरकतों से भयभीत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने नगर निवासी आरोपी आकिब निवासी मोहल्ला रौरा खुर्द और अनीश निवासी मोहल्ला असदुल्लापुर को नगर स्थित गुरुद्वारे चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता में दो पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.