धनबाद, जनवरी 29 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने वहीं के रहने वाले शशि सिंह पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी और चेन छिनतई की शिकायत झरिया थाना में की है। महिला ने पुलिस को बताया कि पुत्री आवास के बाहर दरवाजा पर खड़ी थी, तभी शशि सिंह उसके साथ गाली ग्लौज करने लगा। विरोध करने पर बेटी के गले की चेन छीनने लगा और मारपीट कर गलत नीयत से कपड़ा फाड़ दिया। वह बचाने आई तो शशी ने उसके साथ भी मारपीट की। शशि ने लोहे के रड से प्रहार कर घायल कर दिया। उसने पूर्व में भी परिवार के साथ अभद्रता कर जान मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.