दुमका, फरवरी 18 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाइक से घर छोड़ने की बात कहकर जरमुंडी थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक 14 वर्षीया नाबालिग के साथ सगी चाची के रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़िता ने जरमुंडी थाना में आवेदन देकर मामले में गुहार लगाई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में नाबालिग पीड़िता ने कहा है कि विगत 16 फरवरी को दिन के 12:00 अपनी चाची के साथ जरमुंडी हाट गई थी। चाची ने फोन कर एक व्यक्ति को बुलाया। वह व्यक्ति बाइक लेकर उन दोनों के पास पहुंचा और मेला देखने की बात कह कर चाची ने पीड़िता को भी बाइक में बिठा लिया और बासुकीनाथ चली गई। मेला में तीन-चार घंटे बिताने के बाद लगभग 4:00 बजे अपराह्न को पुनः उसी व्यक्ति के बाइक पर बैठकर घर के लिए वापस लौटने लगे। लौटने के क्रम में तीनों सोगरामोड़ के पास पहुंचे तब पीड़त...