बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। नाबालिग का शोषण करने के फरार चले आरोपियों पति-पत्नी की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। लुधियाना पंजाब के रहने वाले पति-पत्नी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार चल रहे हैं। अदालत ने 18 फरवरी को हाजिर होने का आदेश जारी किया था। बहराईच जिले के ढोरिका थाना की मूल निवासी व वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता वर्ष 2024 में अपनी मां से नाराज होकर घर से निकल गई थी। भटकते हुए लुधियाना, पंजाब पहुंची, जहां पर अमन तिवारी व उसकी पत्नी सपना, निवासीगण सुजात वाला पिंड नूरवाला रोड, जय श्री वाला कालोनी, थाना मेहरबानपुर, जिला लुधियाना, राज्य पंजाब ने अपने घर में नौकरानी के रुप में आश्रय देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...