गिरडीह, अप्रैल 26 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां पुलिस और एशोसिएशन फॉर वेलेंटियर एक्शन फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार को हड़हड़ा में नाबालिग लड़की की चल रही विवाह की तैयारी को रुकवा दिया। बताया जाता है कि गावां के हड़हड़ा में एक 15 वर्षीय नाबालिग की शादी तिसरी के खिजरी के एक युवक के साथ तय हुआ था। शनिवार रात को दोनों की शादी होनी थी। जिसकी सूचना किसी ने वरीय अधिकारियों को दे दी। वरीय अधिकारियों के सूचना पर शनिवार शाम को प्रशासन और फाउंडेशन के टीम मौके पर पहुंची और शादी को रुकवा दिया। साथ ही इसकी पुनरावृत्ति न करने की कड़ी हिदायत दी। मौके पर थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार, पंचायत सचिव कार्तिक विश्वकर्मा, बीपीआरओ, फाउंडेशन कार्यकर्ता अजय कुमार पाठक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...